दल बदलू किसी का नहींः शमशेर आलम

रांची : भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए हमेशा से ही स्वार्थ और खरीद फरोख्त की राजनीतिक करती रही है। भाजपा की इस नीच राजनीतिक देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में जानी जाती है। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कही। उन्होेंने कहा कि भापजा झूठ और स्वार्थ की राजनीतिक कर राष्ट्रवाद और विकासवाद के नाम पर राज्य व देश को खोखला कर रखा है। आज जितने भी जनप्रतिनिधि व पुलिस ऑफिसर भाजपा में शामिल हुए, ये सभी जुगाड़ की राजनीति पर विश्वास करने वालेे लोग हैं। जिनका उद्देश्य जुगाड़ से विधानसभा तक पहुंचने का है। इनके लिए पार्टी की नीति एवं सिद्धांत कोई मायने नहीं रखता है। ऐसे लोग से समाज या क्षेत्र का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा जो प्रतिनिधि खुद का न्याय नहीं कर पाया हो वो जनता के साथ कैसे न्याय करेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि भाजपा सभी दागी नेताओं को पार्टी में शामिल कर खुद को स्वच्छ बता रही है। राज्य की जनता बहुत ही समझदार है, इस बार चुनाव में दलबदलू प्रतिनिधियों को अच्छी तरह से सबक सिखायेगी। जनता जर्नादन को वैसे जनप्रतिनिधियों को पहचाने की जरूरत है, जो जनता वोट प्राप्त कर दूसरे दलों में करोड़ के भाव में बिकने का काम करते हैं।
विधायक भानू प्रताप दवा घोटाला एवं पूर्व डीजीपी डीके पांडेय बाकोरिया कांड के मुख्य आरोपी है। जिनका न्यायालय में मामला चल रहा है, वैसे दागी नेताओं को भाजपा में शामिल कर दागमुक्त करने का काम भाजपा पार्टी लगातार कर करती रही है। ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।
श्री आलम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की घोर उपेक्षा कहीं भाजपा के लिए ही गला की हड्डी न साबित हो जाए। इनकी भी संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता है। आज भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच इस बात को लेकर चर्चा जोरों पर है।


