निष्पक्ष मतदान करने हेतु दिलाई शपथ

कोडरमा: रोजगार मेले में आये युवा एवं युवतियों को उपायुक्त रमेश घोलप, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत निष्पक्ष मतदान करने हेतु शपथ दिलायी। उपायुक्त ने लोगों से आवहान किया कि जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं, वे फार्म 6 भरकर आवेदन करे ताकि उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ जा सके। रोजगार मेले में कई युवक युवतियों का फार्म 6, 7, 8 भरा गया।



