रामगढ़: दरी व कुर्सी का वितरण

रामगढ़: शहर के वार्ड नं 6 में रविवार को आजसू पार्टी के तरफ से सभी छोटे- बड़े मंदिरों और दुर्गा पूजा समितियों को दरी व कुर्सी का वितरण किया गया। मौके पर नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र साव (भोपाली) ने कहा कि गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और उनकी पत्नी सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आहूत किया गया है। मौके पर नगर सचिव नीरज मंडल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष आराधना राज,वार्ड नंबर 6 की मुखिया पूरनी देवी, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू सिंह चंडोक, लालू शर्मा, वार्ड नंबर 6 के पदाधिकारी दीपू गुप्ता, अरुण महतो, रोहित सोनी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

