कोडरमा: फुटबॉल टीम रामगढ़ रवाना

कोडरमा: रामगढ़ में चल रहे झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के तहत अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट (महिला वर्ग) में शामिल होने के लिए कोडरमा जिले से पहली बार महिला की फुटबॉल टीम रविवार को रामगढ़ के लिए रवाना हुई। 15 सदस्य टीम में कप्तान हीरामुनि तिर्की सहित ज्योति कुमारी, गीता कुमारी, पूनम कुमारी, शिल्पी कुमारी, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, प्रियंका कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निकिता कुमारी, रूपा कुमारी, मुन्नी कुमारी, अन्नू कुमारी, काजल कुमारी, रौशनी कुमारी शामिल हैं।

इस दल में टीम मैनेजर समीर यादव, कोच उतरा सिंह, सह कोच श्याम सुंदर यादव को बनाया गया है। टीम को रवाना करते हुए जिला फुटबाल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नवनीत ओझा व पुरुष वर्ग के टीम मैनेजर सह पिपराडीह मुखिया धीरज कुमार ने कहा कि यह हम सब जिले वासियों के लिए बहुत गर्व की बात है कि यहां की महिला वर्ग की टीम अंतर जिला फुटबॉल टूर्नामेंट में पहली बार जिले का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। मौके पर जिला फुटबॉल टीम के कप्तान सोनू कुमार, कांता शर्मा, रोहित कुमार रघु, अरशद खान, हुसैन अली, शशि पांडे, भारत बख्शी, शैलेश कुमार सोलु, राजीव रंजन शुक्ला, धीरज पांडे मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More