कोडरमा: डोमचांच नगर पंचायत के कालीमंडा स्थित श्री परमहंस बाबा धर्मशाला परिसर मे तीन दिवसीय चादर पोशी महाआरती पूजन के साथ साथ लंगर समारोह का महाप्रसाद खिचड़ी और खीर के वितरण के साथ तीन दिवसीय पावन परमहंस बाबा समाधि पर्व का समापन हुआ।
रविवार को महाप्रसाद खिचड़ी तथा खीर वितरण किया गया। जिसमें हजारों भक्तगण ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इसमें बड़ी संख्या मे दुर दराज से आये हुए श्रद्धालुगण भी शामिल हुए एवं बाबा के जयकारे से पुरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। समाधि पर्व को सफल बनाने में समाधि सेवक उमानाथेन्द्र गुरु, विवेकइन्द्र गुरु, आलोक इंद्र गुरु, चंद्रावती गुरु, राजीव सिह, नरेश वर्णवाल, आनंद वर्णवाल, सुरेंद्र सिह, स्वर्णिम इन्द्रगुरु, गौरीशंकर प्रसाद, डाॅ केके सिन्हा, लाला एसके सिन्हा, राखी सिंह, राजेंद्र छाबड़ा, रमेश छाबड़ा, निशांत छाबड़ा, कुशल छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, सरोज छाबड़ा, राजेश छाबड़ा, मीनू छाबड़ा, सरबजीत सिंह मखीजा, अजित कौर, तेजिंदर सिंह मखीजा, रिंकी कौर, सतपाल सलूजा, अशोक सलूजा, अमन छाबड़ा, विकास चावला, संजय सिन्हा, सुनील सिन्हा, रीना दारार, रजनी सिन्हा, आनंद वर्णवाल सहित कई लोगों का अहम योगदान रहा।