कोडरमा: जिले के एक्सीलेंट होटल में रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यालय का शुभारंभ महिला कार्यकर्ताओं ने किया। मौके पर जिला सलाहकार श्रीनिवास शर्मा ने कहा कि दिल्ली में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं, यही कार्य झारखंड में करने की आवश्यकता है। कहा कि झारखंड का विकास आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।
श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी कोडरमा को लेकर गंभीर है। उम्मीदवार कोई भी हो, उसे जीत दिलाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। संचालन जिला उपाध्यक्ष दामोदर यादव ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष मानव, सलाहकार एलबी सिंह, जिला सचिव सुधीर राम, झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष रामवृक्ष चंद्रवंशी, विधानसभा प्रभारी सुदर्शन विश्वकर्मा, मनोज बेदिया, सीताराम राणा, संजीव श्रीवास्तव, मनोज प्रजापति, प्रमोद मोदी, मोनाजिर हुसैन, मोहम्मद नईम, जहीरुद्दीन, कैलाश शर्मा, नीरज सहाय, जितेंद्र राय, संजय यादव, उमेश यादव, चंद्रदेव यादव, झूलन प्रसाद, राजेंद्र भुईंया, जालिम भुईयां, गीता पांडे, आरती देवी, चंपा देवी, हेमिया देवी, गायत्री देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, विभा देवी, गुलशन खातून, मुनिया देवी, सोमा देवी, प्रकाश तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।