देश सर्वाधिक आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा: आलोक दूबे

रांची: कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि 70 साल के दौरान पहली बार देश गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। मीडिया से बात करते हुए कहा कि विगत 4 अक्टूबर को मोनिटरी पॉलिसी की बैठक के बाद जारी कार्यवाही रिपोर्ट ये यह साफ हो चुका है कि आनेवाले समय में भी यह मंदी जारी रहेगी ।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री एवं वित्तमंत्री से यह जानना चाहती है कि आज अकेला हिंदुस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबले गिरता ही क्यों जा रहा है ? आम आदमी की बचत का पैसा भी बैंकों और एटीएम में क्यों उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। बैंकों की स्थिति दिवालियेपन की ओर अग्रसर है। वर्तमान केंद्र व राज्य सरकार सिर्फ त्योहारों के सहारे अर्थव्यवस्था की गति बढ़ने का इंतजार करती दिख रही है, जो नही हो सकता है। प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरियां जा रही हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More