डुमरी विधानसभा सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न

आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक किया। जहां प्रखंड के पंचायत अध्यक्षों ने भाग लिया। सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि झारखंड में बेरोजगारी, अशिक्षा, कुपोषण, भूखमरी, पलायन, भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। इधर भाजपा कहती है कि धारा 370 और तीन तलाक़ झारखंड का चुनावी मुद्दा होगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा राजनीति को गलत दिशा में ले जाना चाहती है जो यहाँ के नौजवान होने नहीं देंगे। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि स्कूलों में शिक्षक की कमी है।
अस्पताल में डाॅक्टर नहीं, दवा नहीं है। गाँव के युवा मजदूर, किसान, महिला, छात्र, नौजवान जागे और आम आदमी पार्टी की सरकार के कामों को घर घर तक पहुँचायें। नेताओं से माँग करें, राजनीतिक दलों से माँग करें कि दिल्ली में जिस तरह सरकारी स्कूल और अस्पताल बदला है। वैसी व्यवस्था झारखंड में उपलब्ध कराओ। पश्चिम बंगाल में जिस तरह का जल प्रबंधन है, उस तरह झारखंड के हर खेत में पानी की व्यवस्था करो। उन्होंने कहा कि व्यवस्था बदलाव की राजनीति केवल आम आदमी पार्टी कर रही है।
डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो ने कहा कि डुमरी की जनता बदलाव चाह रही है। झारखंड गठन के 19 साल बीत जाने के बाद भी गाँव की जनता सड़क, बिजली, पीने का पानी के लिए तरसे तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली सरकार ने मात्र पाँच साल में व्यवस्था परिवर्तन करके दिखा दिया। बैठक को युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने में रघुवर सरकार फेल रही है। अमीरों का राशनकार्ड सेरेंडर नहीं हो रहा है इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो नहीं तो आम आदमी सड़क पर उतरेगा।
सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा ने कहा कि झारखंड के वोटर जाग गए हैं। भाजपा का फूट डालो और राज करो, नीति ध्वस्त होने वाली है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो और धन्यवाद ज्ञापन धनश्याम सिंह ने किया। मुख्य रूप से मिथलेश महतो, रंजीत मरांडी, पोखराज पाण्डेय, महावीर महतो, संतोष पंडित, टुकन महतो, डालेश्वर महतो, सुखदेव महतो, धनेश्वर महतो, चुरामन महतो, रामसुंदर टुडू, महादेव टुडू, युगल किशोर महतो, सुरेन्द्र साव, रेवत महतो, नीलकंठ महतो, प्रेमचंद महतो, अशोक महतो, योगेन्द्र महतो, मोती महतो, रंधीर महतो, दशरथ महतो सहित कई पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More