प्रतिभावान खिलाड़ियों में अर्जुन बनने की क्षमता: सीएमडी

रांची: सीसीएम के सीएमडी गोपाल सिंह ने मंगलवार को 6 दिवसीय (15-20 अक्टूबर) तक चलने वाले सीसीएल कायाकल्प गल्र्स एंड बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट 2019 का उदघाटन किया। गांधीनगर क्रीडांगन में आहूत इस प्रतियोगिता में झारखंड की कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं, जिनमें 16 गर्ल्स व 16 बॉयज टीमें हैं। सीएमडी ने इस दौरान कहा कि सभी खिलाड़ियों को प्रोत्सासहित करते हुए कहा कि आप सभी प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और सभी में अर्जुन बनने की क्षमता है।
सीएमडी ने फुटबॉल की महता का उल्लेख करते हुए कहा कि जो टीम हारती है उसे अगले मैच में जीतने के लिए मंथन करना चाहिए। हार से सीख लेकर बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, महाप्रबंधक (कल्याण) विमलेन्दु कुमार, महाप्रबंधक (विधि), निदेशक (कार्मिक) के तकनीकी सचिव पार्थो भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (समाधान सेल) रश्मि दयाल, महाप्रबंधक (कर्मचारी स्थापना) विनिता शरण, झारखंड फुटबॉल एसोसियेशन के सचिव गुलाम रबानी, सचिव, छोटानागरपुर मो. अलिउद्दीन, आशिष बोस, भारतीय हॉकी टीम की भूतपूर्व कप्तान आशुता लकड़ा, भूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर प्रदीप खन्ना सहित कई लोग मौजूद थे। आज चार मैच बालिका टीम के बीच खेला गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More