कोडरमा: इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा के तत्वाधान में रविवार की संध्या स्थानीय होटल ग्रैंड सूर्या में डांडिया रास का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता व विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत की उपाध्यक्ष कुलबीर सलूजा सहित शहर के कई चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से किया।
इस बाबत आयोजन स्थल पर डांडिया व गरबा की धूम रही। कार्यक्रम में क्लब की महिलाओं के अलावा कई युवतियां रंग बिरंगे परिधानों में शामिल हुई और जमकर डांडिया का लुफ्त उठाया। डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत में गायक नवीन पांड्या ने डांडिया व गरबा के गीत प्रस्तूत कर सभी महिलाओं को जमकर झुमाया। कार्यक्रम के दौरान डांडिया और गरबा के गीत हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम…, रंगीलो म्हरो ढोलणा…, ढोली तारो ढोल बाजे…, नगाड़े संग ढोल बाजे… आदि गीतों पर महिलाएं व युवतियां झूमती रही। पूरा कार्यक्रम स्थल डांडिया मय हो गया।
मौके पर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष ने कहा कि शारदीय पूर्णिमा के अवसर पर इनरव्हील द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है। वही क्लब की अध्यक्ष रंजीता सेठ ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी मेंबर्स का योगदान रहता है, खासकर जो कार्यक्रम के परियोजना निदेशक होते हैं, उनका काफी अहम योगदान रहता है। इस बाबत विजयी प्रतिभागियों को उपहार भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव दीपाली भदानी, कविता दारूका, मुक्ता ब्रह्मपुरिया, ज्योति पुजारा, आशा गुप्ता, आशा बजाज, माला दारूका, रेखा भदानी, राखी भदामी, कंचन भदानी, नंदिता लोहानी सहित कई लोगों ने अहम भूमिका निभाई।