पलामू: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के मेदिनीनगर- औरंगाबाद एनएच 98 पर रुदवा गांव के पास सोमवार की सुबह सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहारा निवासी दशरथ पाल (57) के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति अजय पाल घायल हो गया है।
घायल युवक अजय पाल हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के इमलियाडीह का रहनेवाला है। इसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद मेदिनीगर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस की माने तो वह मामले में अपनी पड़ताल कर रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More