अनाथ बच्चों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया

बगोदर : हिन्दू क्रांति सेना बगोदर इकाई के द्वारा दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को अनाथ बच्चों के बीच वस्त्र वितरण का कार्यक्रम किया. इससे जुड़े युवकों ने दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के करम्बा, नउवाडीह, बगोदरडीह, दामा, घुठीबार के दर्जनों गरीब व अनाथ बच्चों को वस्त्र वितरण किया. इसे लेकर वस्त्र हिन्दू क्रांति सेना के प्रदेश संगठन प्रभारी सह गिरिडीह जिला अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार तभी सार्थक होता है. जब हम अपनी खुशियां को गरीबों के साथ भी शेयर करे. ऐसे में बहुत कम लोग मिलते हैं.
जो गरीब बच्चों और अनाथ बच्चों को पूजा के दौरान उन्हें हर तरह से सहयोग करते हैं. उसी क्रम में हिंदू क्रांति सेना बगोदर के द्वारा गरीब बच्चों के बीच वस्त्र देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया है. जो आगे भी जारी रहेगा. वहीं करीब 15 गरीब वा अनाथ बच्चों को मिठाई और वस्त्र दिया गया. वितरण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीकांत मंडल, सचिव राकेश कुमार, प्रखंड सचिव बिट्टू गुप्ता, संगठन मंत्री संतोष महतो, पंचायत अध्यक्ष अंशु गुप्ता, स्थानीय लोग मौजूद थे.
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More