रांची/जमशेदपुर: महागौरी की पूजा अर्चना के बीच जहां शहर पूरी तरह दुर्गोत्सव में लीन है, वहीं मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रविवार को लौहनगरी के सीताराम डेरा अंतर्गत स्थापित पूजा पंडाल पहुंचते हैं। सीएम को अपने बीच पाकर दर्शनार्थी भी कुछ अलग महसूस करते हैं। इस मौके पर सीएम झुककर जमीन से प्लास्टिक की बोतलें उठाते हैं और कहते हैं कि हमें मिलकर अपनी जिम्मेवारी निभानी है।
सीएम कहते हैं कि हमें झारखंड को प्लास्टिक मुुक्त बनाना है। बाबत कई भक्त सीएम के साथ फोटो खिंचवाने की मनसा रखते हैं तो मुख्यमंत्री उनके बीच आते हैं और बगैर झिझक उनके साथ फोटो खिंचवाते हैं। वे कहते हैं कि प्लास्टिक को हटाने के बाद ही स्वच्छ व बेहतर पर्यावरण स्थापित किया जा सकता है और इस अभियान को सामूहिक रुप से ही सार्थक किया जा सकता है। हर कोई इसमें अपनी भागीदारी निभाए।