रामगढ़: दशहरे पर होगी निर्बाध बिजली आपूर्ति

रामगढ़: बिजली कटौती झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दशहरे पर जिले के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। इस बाबत योजना तैयार कर ली गई है, जिसके तहत फाल्ट की सूचना मिलते ही उसे तत्काल ठीक किया जाएगा। विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनाराम सोरेन ने शुक्रवार को इस बाबत एक पत्र जारी करते हुए बताया कि पूजा के तहत निर्बाध और सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत कार्यालय रामगढ़ परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
श्री सोरेन ने कहा कि इस नियंत्रण कक्ष के साथ विभिन्न क्षेत्रों के पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने व विद्युत व्यवस्था का समुचित संधारण हेतु अधिकारियों को अलग- अलग जवाबदेही सौंपी गई है। रामगढ़ में वे और राजकिशोर यादव व्यवस्था देखेंगे, जबकि कुज्जु के लिए राजकुमार चौधरी, प्रणव तिवारी व अभिषेक आनंद। गोला चितरपुर एवं दुलमी के लिए अवधेश कुमार, भुरकुंडा, पतरातू एवं बरकाकाना के लिए बासुदेव प्रसाद, नईसराय रामगढ़ गोला रोड, छत्तर मांडू के लिए काली नाथ मुंडा, बिजुलिया के लिए अनिल कुमार मार्डी, गोला के लिए राजेंद्र उरांव, चितरपुर एवं दुलमी के लिए धनंजय प्रसाद, भुरकुंडा व बरकाकाना के लिए विनोद कश्यप, पतरातू के लिए रोहितास कुमार, कुज्जु एवं मांडू लिए अभिषेक आनंद, रांची रोड व गिद्दी के लिए पंकज कुमार जायसवाल को दायित्व सौंपा गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More