रांची: जदयू छोड़कर झाविमो का दामन थामा

बाबूलाल मंराडी ने किया स्वागत
रांची: जमशेदपुर ग्रामीण जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद हेंब्रम अपने कई समर्थकों सहित झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया। इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने इनका स्वागत किया। हरमू रोड स्थित डिबडीह कार्यालय में जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शामु सरदार व स्वरूप भट्टाचार्य, पूर्व जिला महासचिव सनातन मुंडा, पूर्व जिला सचिव हरि पात्रो, मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष रंजन श्रीवास्तव सहित कई लोग शामिल हैं।
इस बाबत बाबूलाल मरांडी ने कहा इनके आने से पार्टी व संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जेवीएम इस बार अप्रत्याशित जीत दर्ज करेगी। मौके पर युवा मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र कुमार रिंकू व युवा मोर्चा के केंद्रीय सदस्य चंचल दास भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More