रामगढ़: सदर अस्पताल में विभिन्न पदों पर हुई बहाली को रद्द किये जाने के बाद गुरुवार को गिरीडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी से मिलकर विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो ने उनका आभार जताया। इस मौके पर उनके साथ कई छात्र प्रतिनिधि मौजूद थे। सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू छात्र संघ के सफल आंदोलन हेतु संघ के पदाधिकारियों व अभ्यर्थियों को बधाई दी। कहा कि अन्याय व गलत कार्यों का आजसू सदैव विरोध करती रही है। इस बाबत विभावि के वरीय उपाध्यक्ष देवा महतो, खेमलाल महतो, अभ्यर्थी जितेंद्र महतो, सुमन कुमारी, लिली मारग्रेट, नमिता कुमारी, रेखा कुमारी, पार्वती कुमारी, सुमन कुमारी, रीता कुमारी, मंजू कुमारी, रेशम कुमारी व दीपिका सहित अन्य शामिल थीं।