खरी- खरी
गुमला: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अबकी बार उग्रवादियों को दो टूक चेतावनी दी है कि समय दिया जा रहा है। सरेंडर कर दो अन्यथा पाताल में ढूंढ़कर कर मारेंगे। कहा कि हिंसा से काई बदलाव नहीं आ सकता है, लिहाजा वे समाज की मुख्यधारा में लौट जाएं। वे जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गुमला व सिमडेगा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि हमें झारखंड को भयमुक्त बनाना है, इसलिए विकास की राह में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस झामुमो भ्रष्टाचार की जननी
मुख्यमंत्री ने एक बार से कांग्रेस और झामुमो को निशाना पर लिया और जमकर वाक प्रहार किया। कहा कि एक निर्दलीय विधायक को मुख्यमंत्री का ताज देकर इनदोनों दलों ने प्रदेश में भ्रष्टाचार की गंगा बहायी। भाजपा की स्थिर सरकार को इन्होंने मिलकर गिरा दिया। कहा कि छह दशक से भी अधिक समय तक देश में राज करनेवालों ने गांव तक को बिजली नहीं पहुंचाई, लेकिन महज पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी। कहा कि दिसंबर तक सभी को 24 घंटे बिजली मिलेगी।
सचेत व सावधान रहें, झांसे में ना आएं
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आगाह किया कि वे कांग्रेस व झामुमो के हथकंडे में ना आएं, ये केवल आदिवासियों का हमदर्द बनने का दिखावा करती हैं। आज तक इन्होंने आदिवासियों को केवल बरगलाने के अतिरिक्त कुछ भी नहीं किया। सिमडेगा में इस दौरान कड़ी धूप थी, बावजूद ग्रामीण सीएम को सुनने पहुंचे थे। श्री दास ने सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी। आहवान किया कि वोट की राजनीति करने वालों से सावधान करें। कहा कि 70 वर्षों के कांग्रेसी कार्यकाल पर भाजपा के 5 साल का काम भारी है। कहा कि दुनिया की सबसे प्रभावशाली हेल्थ योजना भारत में गरीब के बेटे नरेंद्र मोदी की सरकार ने लागू की।
सक्रिय हैं राष्ट्रविरोधी तत्व
सीएम ने कहा कि सरकार ने बुनियादी आवश्यक्ताओं को पूरा करने का प्रयास किया है। सिमडेगा में गरीबी है व यहां विकास आवश्यक्ता के आधार पर नहीं पहुँच सका है। इसी कारण राज्य सरकार ने 50 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रवधान किया। इसके अलावे बाकि अधूरे काम को भी जल्द से जल्द करना है। उन्होंने जनादेश फिर से भाजपा को देने का आहवान किया। कहा है कि भाजपा के विरोध में अफवाह फैलाया गया कि वो आदिवासियों की जमीन छीन लेगी, लेकिन आप खुद बताएं कि पांच साल में कितनी आदिवासी की जमीन छीनी गई है ? ऐसे में राष्ट्र विरोधी ताकतों से सावधान रहें। भाजपा सदैव विकास की हिमायती रही है।