कोडरमा: सांसद अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए एक रैली महाराणा प्रताप चौक से निकाली गई। सांसद ने दुकान में जाकर लोगों को प्लास्टिक का थैला यूज नहीं करने की अपील की ।मौके पर शिक्षा मंत्री डॉक्टर नीरा यादव जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, भाजपा नेता रमेश सिंह, नरेश पंडित, राजकुमार यादव, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, रामसागर सिंह, देवनारायण मोदी, संजय शर्मा और नीतीश चंद्रवंशी सहित कई भाजपाई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।