रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह बुधवार को रांची के पुराने जेल परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा संग्रहालय के साथ-साथ करम टोली तालाब का भी निरीक्षण करने पहुंचे। दोनों ने संग्रहालय व तालाब के कार्य प्रगति को देखकर संतोष प्रकट करते हुए उसे निर्धारित समय में पूरा कर लेने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने विकास आयुक्त सुखदेव सिंह व नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह से कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, बाकि कार्य भी तय सीमा में हो। उन्होंने संग्रहालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा पर बनी लघु फिल्म देखी।