कोडरमा: डोमचांच प्रखंड में संचालित कई ट्रक बॉडी गैरेज में वन विभाग की टीम पहुंचकर ट्रकों के बॉडी में हो रहे लकड़ियों के इस्तेमाल वह लकड़ी कहां से बॉडी गैरेज मे पहुंच रहा है ? इसकी सप्लाई कहां से हो रही है ? फॉरेस्ट क्षेत्र से लकड़ी काट कर तो नहीं मंगवाया जा रहा, वैध लकड़ियों का इस्तेमाल हो रहा या नहीं, इसके अलावा कई अन्य पहलुओं पर भी टीम ने जांच की। इस दौरान रेंज अफसर केके ओझा ने बताया कि मनोज कुमार राणा, महेंद्र राणा, संजय राणा के अलावे कुछ अन्य बॉडी गैरेजो की जांच की गई है। इसमें कई बाॅडी गैरेज में अवैध लकड़ियों के इस्तेमाल करते पाया गया है। वन विभाग द्वारा इसे जब्त कर लिया गया है और आनेवाले दिनों में अभियान जारी रहेगा।