गिरिडीह: सज गया बाबा का दरबार, भक्त हो रहे दर्शन को बेकरार

खरगडीहा: लंगटा बाबा समाधि परिसर पूरी तरह सज-धज कर तैयार हो गया है। जगह- जगह प्रकाश लट्टुओं की लड़ियाँ कुछ अलग हीं मोहक नज़ारा तैयार कर रही है। सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा गया है।
मेला को लेकर खरगडीहा में प्रशासन भी पूरी तरह एलर्ट नज़र आ रही है। प्रशासन पूरी तैयारी में मुश्तैद दिख रहा है। वहीं खरगडीहा का नज़ारा भी कुछ- कुछ बदला- बदला सा लग रहा है।
समाधि परिसर में साधुओं, फकीरों के साथ- साथ दूर- दराज़ से आये सैकड़ों भिखारियों का जुटान हो गया है। बाबा के सैकड़ों भक्त बाबा के भोग के लिए आज से हीं पूड़ीयों को तलना शुरू कर दिया है। बनारस, साईंखेड़ा, इलाहाबाद, पटना, नेपाल, बंगाल से आये साधुगण अपनी-अपनी धुनि रमाने में लगे हुए हैं। बाबा के भक्त फकीर और भिखारीगन भी अपने-अपने तय स्थान में बाबा की भक्ति में डूबे हुए हैं।
बाहर से आई महिलाओं की एक टीम बाबा के नाम भजनों के गायन में लगी हुई हैं। स्थानीय दुकानदार अपनी- अपनी दुकानों को व्यवस्थित करने में लगे हैं।
व्यवस्था में क्रमशः खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र कुमार एसडीपीओ राजीव कुमार, जमुआ बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सीओ राम बालक कुमार, जमुआ थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, खरगडीहा मुखिया चीना खान, पंसस प्रतिनिधि ज़ुल्फ़िकार अली, उप मुखिया राहुल साव, सुमित साव, रोक्की साव, अमरेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रो.शमीम,पप्पू खान, सईद अख्तर, मनोज स्वर्णकार, उमेश साव, प्रदीप साव, बबलू साव, अमर कुमार के अलावे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मीयों में मुख्य रुप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्यासागर मेहता, कनिये अभियंता, शशांक सौरव, नरेश कुमार, उत्तम रजक, खुर्शीद अंसारी, जनसेवक ओमकार देव, स्वाती कुमारी, अमरदीप कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार सहित कमिटी के दर्जनों लोग उपस्थित हैं।
समृद्ध झारखण्ड के लिए खरगडीहा से मो. इक़बाल की रिपोर्ट…


