- बीजेपी से उन्हें कोई गिला- शिकवा नहीं है
Public Bol
नई दिल्ली: वरूण गांधी उत्तरप्रदेश के सुलतानपुर से बीजेपी के सांसद हैं। उनकी मां मेनका गांधी नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री हैं। अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ को दिए एक इंटरव्यू में वरूण गांधी ने अपनी नई किताब “ए रूरल मेनिफेस्टो-रियलाइजिंग इंडियाज फ्यूचर थ्रू विलेलेज” के बारे में विस्तार से चर्चा की है।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी है कि उनकी मंशा किसी और विषय पर किताब लिखने की थी, लेकिन देश के दौरे के दौरान यह महसूस किया कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था की अनदेखी नहीं की जा सकती. उन्होंने यह भी कहा है कि ग्रामीण संकट के लिए किसी एक सरकार को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता. और कोसा भी नहीं जा सकता।
इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि मनरेगा को व्यवसायिक कार्यों की तरह नहीं देखा जा सकता। उन्होंने अपनी किताब में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के साथ मनरेगा और अन्य मुद्दें पर भी चर्चा की है। जबकि यूपीए की मनरेगा और वर्तमान केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना की तारीफ की है।
गांधी ने बताया है कि इससे पहले वे नागरिकों के इतिहास और भारत में आंदोलन पर किताब लिखना चाहते थे। उन्होंने बताया है कि किताब- ए रूरल मेनिफेस्टो लिखने का मकसद यही था कि यह लोगों के काम आ सके। वरूण गांधी का मानना है कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को नजर दाज नहीं किया जा सकता।
अपनी राजनीतिक पारी के बाबत उनका कहना है,”मैं 29 वर्ष की उम्र में पार्टी का महासचिव बना, जब लोग उस बारे में सोचते भी नहीं। वरूण गांधी ने यह भी कहा है कि संगठन व्यक्ति विशेष और उसकी महत्वाकांक्षा से हमेशा बड़ा होता है”।
क्या बीजेपी के अंदर उन्हें खतरा के तौर पर देखा जाता है, इस सवाल पर वरूण गांधी ने कहा है कि इतने सालों में मेरे सामने कई चीजें आई, पर कभी मुझे रोका और टोका नहीं गया। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूँ। मेरी मां एनडीए की सरकारों में मंत्री रही हैं। उन्हें और हमें दोनों को सम्मान मिला है।
पार्टी बदलने के कयासों पर वरूण गांधी ने स्पष्ट किया है कि वे दल बदलने वाले नहीं हैं, क्योंकि ये जंचता नहीं. जाहिर है कभी यह होगा नहीं। वरूण गांधी ने अपनी किताब में ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के साथ मनरेगा और अन्य मुद्दें पर भी चर्चा की है। उन्होंने यूपीए की मनरेगा और वर्तमान केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना की तारीफ की है।
गौरतलब है कि वरूण गांधी लंबे दिनों से पार्टी के प्रचारकों की सूची से बाहर चल रहे हैं। किसानों के सवाल पर बीजेपी सरकार चुनावों और बहसों में घिरती रही है।
वैसे वक्त में वरूण गांधी की यह किताब खासी चर्चा में है। इस किताब के जरिए उन्होंने भारत यात्रा के दौरान गांवों में अनुभवों को शामिल किया है। साथ ही किसानों की आत्महत्या पर भी चर्चा की है। कुछ दिनों पहले उन्होंने कहा भी कि अगले चुनावों का नतीजा किसान तय करेंगे।