लोहरदगा: डीसी विनोद कुमार की अगुवाई में शहर के गुदरी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर गुदरी बाजार और आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई की।
अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का काम किया। इस अभियान में आम लोगों की सहभागिता भी काफी अधिक थी। लोगों ने बढ़-चढ़कर अभियान में अपना योगदान दिया। अधिकारियों ने झाड़ू लेकर ना सिर्फ गंदगी की सफाई की, बल्कि लोगों को यह भी बताया कि स्वच्छता के बिना जीवन में निरोग रहने की कल्पना नहीं की जा सकती है। समय का सदुपयोग करते हुए प्रतिदिन घर और आसपास के वातावरण को साफ रखने में अपना योगदान देना चाहिए।