प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी भागचंद जैन के आकस्मिक निधन

  • अग्रवाल सम्मेलन ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की
लोहरदगा: प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी भागचंद जैन के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, के सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता सह जिला प्रभारी संजय सराफ ने एमआर कंपनी कपड़ा मार्केट के संस्थापक भाग चंद जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जैन मृदुभाषी, सरल स्वभाव एवं दयालु व्यक्ति थे। वे समाज के हित में हमेशा सोचने वाले कुशल मार्गदर्शक थे। तथा गरीबों के हित में हमेशा कार्यरत रहते थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। तथा व्यवसायी जगत में शोक की लहर है।
झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने कहा कि भागचंद जैन का रांची मुक्तिधाम एवं दिगंबर जैन स्मृति भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। तथा वे सभी सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में- झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत मित्तल, महामंत्री प्रभाकर अग्रवाल, सीताराम शर्मा, शिवप्रसाद राजगढ़िया, राजेंद्र सराफ, राजीव रंजन अग्रवाल, दीपक सराफ, किशोर बंका, सुधीर अग्रवाल, कुणाल अभिषेक, वीरेंद्र मित्तल, अशोक पोद्दार ,अजय पोद्दार, चंदन गोयल, रामप्रकाश मोदी, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, विमल बंका, संदीप कुमार पोद्दार, मुरलीधर अग्रवाल, धनंजय अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अनिल गुप्ता, राहुल कौशल, मनोज कुमार गर्ग, पवन पोद्दार, आशीष अग्रवाल, कन्हैया प्रसाद, नितेश गोयल आदि शामिल है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More