लोहरदगा: डीएफओ ने किया कुडू के जंगलों का दौरा

अनीता अग्रवाल


कुडू (लोहरदगा) : वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास कुमार उज्जवल ने वन जीव और संरक्षण को लेकर कुडू प्रखंड क्षेत्र के पक्ष्मी सुदूरवर्ती जंगलवर्ती क्षेत्र दुबांग, बढकी चापी, पिलपिलिया, नामुदाग, फौदा टोली, बंदुवा अदि गांव के वन क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने वनसमिति के सदस्यों और वनकर्मियों को वन जिव संरक्षण के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। डीएफओ ने बताया कि इस वन क्षेत्र में खरगोश, लकडबग्घा, भालू, तेंदुवा, लोमड़ी, सुवर आदि और भी कई वन जीवों के पद चिन्ह पाए गए हैं और वन विभाग के पास इसके पुख्ता प्रमाण हैं। इनके संवर्धन को लेकर लोहरदगा के सभी वनक्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। जंगल को और भी सुरक्षित करने कि पहल कि जा रही है। और इसमें स्थानीय समितियों का काफी सहयोग मिल रहा है। इस कवायद का असर भी नजर आने लगा है।

वन्य प्राणियों को सुरक्षित रखने में हमें और ज्यादा प्रयास करने होंगे। वन्य प्राणि संरक्षण सभी का दायित्व बनता है। वन क्षेत्र के नजदीक रहने वालों को इन्हें बचाने के लिए प्रोत्साहित करने कि जरूरत है।

मौके पर कुडू वनपाल हरेंद्र कुमार, लोहरदगा वनपाल राजेन्द्र राम, वनरक्षी मुकेशचंद्र प्रजापति, राजेन्द्र पंडित, जया उरांव, जे टोप्पो, प्रदीप साहू, नन्दलाल तिवारी, अशोक लोहरा, संदीप कुमार, लाल अनूप शाहदेव, चंद्रशेखर महतो, संदीप कुमार राजेन्द्र उरांव वन समिति के भूषण प्रसाद, कामेश यादव, फलिन्द्र यादव, नारायण मुंडा, राजेन्द्र लोहरा, बिनोद मुंडा, संदीप तिवारी, लालकु बैठा, जीतलाल गंझू, मनीष शर्मा, अमित साहू, संतु महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More