मिर्ची और निम्बू है करोड़ों का व्यपार, हमें है टोटके से प्यार

  • हम हिंदुस्तानी हैं..,हमारे लिए कुछ भी असंभव नहीं। ये मैं नहीं.., मेरी ये रिपोर्ट कह रही है।

राजकुमारी


हमारे देश में टोटका नामक एक रोजगार है। जिसका का सालाना कारोबार 36 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक है।
इस कारोबार ने करीब 57 लाख बेरोजगारों को रोजगार भी दे रखा है। एक टोटके की कीमत पांच से 10 से 20 रुपए की होती है।

अगर कारोबार ठीक-ठाक है, दुकान या दफ्तर के मालिक रोजाना नींबू-मिर्च का इस्तेमाल करते हैं। जिनका धंधा छोटा-मोटा है, वे शनिवार या मंगलवार को यह टोटका मंगवा लेते हैं।

एक बात अहम है कि इस टोटके को कई सरकारी-गैर सरकारी संस्थान, बैंक, अस्पताल, दुकान, मॉल, शोरूम, रेहडी-फेरी वाले सब इस्तेमाल करते हैं। इस बाबत सभी का एक ही जवाब होता है कि यह बुरी नजर से बचाता है।

टोटके का कारोबार… चलिए ऐसे समझते हैं

एक टोटके की कीमत पांच से 10 रुपये होती है। अधिकांश शहरों में यह 10 रुपये में मिलता है। बेचने वाले इसे पांच रुपये में भी हासिल कर लेते हैं। पांच रुपए वाले टोटके में नींबू थोड़ा सूखा हुआ और बहुत छोटा होता है। मिर्चों का आकार भी छोटा रहता है। बड़ा नींबू है और मिर्च फुल साइज में हैं तो इसकी कीमत 10 रुपये रखी जाती है।

जैसे, दिल्ली में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, पौने आठ लाख दुकानें या व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। इसके अलावा बहुत से लोग अपने घरों एवं दफ्तरों पर भी नींबू मिर्च लटकाते हैं। एक व्यक्ति सुबह पांच बजे उठकर करीब डेढ़ सौ टोटके तैयार करता है। इसके बाद वह सात बजे से लेकर 10 बजे तक 150 दुकानों पर नींबू-मिर्च टांग आता है। इसे पौने आठ लाख दुकानों के हिसाब से देखें तो 5166 व्यक्ति रोजाना इस धंधे में लगते हैं।

तो है न बेरोजगारों के लिए एक अच्छी सी रोज़गार.., कभी – कभी अंधविश्वास से भी कईयों के पेट भर जाते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More