रांची: पुरुश्री संस्था के द्वारा पहली बार अग्रसेन भवन में नन्द उत्सव का आयोजन किया गया।
यह आयोजन सरिता मोदी व अंजू पोद्दार की टीम ने किया। टीम में रेखा लोधा, रामा पोद्दार, उषा जालान, विनीता नरसरिया मुख्य रूप से रहीं।
उत्सव में दो प्रकार के प्रतियोगता करवाया गया। पहला मटकी सजाओ दूसरा सुन्दर राधा।
मटकी सजाओ प्रतियोगिता में संगीता बथवाल टीम सबसे खूबसूरत मटकी सजाकर विनर बनी। साथ ही सुन्दर राधा प्रतियोगिता में अन्नू पोद्दार, दीपा खण्डेवाल और अरुना धरनीधड़का विनर बनी।
उत्सव के दौरान कृष्ण कन्हैया के सभी रूपों पर आधारित भजन एवं उनके गुणगान किये गए। साथ ही डांडिया, गरबा और होजी खेल का आयोजन किया गया।
पुरुश्री की अध्यक्ष रामा मित्तल, सचिव प्रियंका जालान, उपसचिव संगीता बथवाल एवं पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाई।