राजेश राज
गिरीडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिंदवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम हरकट्टो में बिजली की करंट के चपेट में आने से सुबह करीब छह बजे एक गर्भवती गाय की मौत हो गयी। गाय हरकट्टो निवासी श्यामसुंदर पांडेय की थी।
स्थानीय निवासी सह वार्ड सदस्य मनोज पांडेय ने बताया कि लेजर पॉवर वर्क द्वारा गांवों में नई बिजली तार और ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है उसी के तहत हमारे गांव में भी तार एवं ट्रांसफार्मर बदलने का काम किया गया है। यहां तार और ट्रांसफार्मर भी नया लग चुका है, उसमें अभी तक बिजली चालू नही की गई है।
हमारे यहां पुराना ट्रांसफार्मर करीब छह माह पूर्व से ही खराब है जिस कारण बिजली की करंट लीकेज होकर जमीन में दी गयी अर्थ तार में करंट आ- जा रही है। अगर नई ट्रांसफार्मर में बिजली प्रवाहित की गई होती तो शायद आज यह दुर्घटना नही होती।
वहीं लेजर पॉवर के अधिकारी निर्मल चक्रबर्ती बताते है कि मुफ्फसिल क्षेत्र के करमाटांड़ फीडर में अधिक लोड है जिस कारण ट्रांसफार्मर चार्ज नही किया जा सकता। इसकी सूचना विभाग के एसडीओ और इंजीनियर को दे दिया हूँ।
फिर भी विभाग द्वारा लोड कम करने की अबतक कोई उपाय नही की गई जिस कारण अभी तक इस एरिया में नये ट्रांसफार्मरों में बिजली प्रवाहित नही की गई है। अगर कोई दुर्घटना हुई है तो इसका जिम्मेवार हमारी एजेंसी नही है।