झारखण्ड: केरल के बाढ़ ग्रस्त इलाके में फंसे जामताड़ा के 30 लोग

जामताड़ाः केरल में बाढ़ से तबाही का मंजर है। यहां लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ के कहर से बीते 9 दिनों में अबत 324 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग जहां-तहां फंसे हैं। गांव, घर, कस्बा सभी जगह पानी भरा हुआ है। ऐसे में सेना और एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत का काम चला रही है।
सेना और एनडीआरएफ की टीम ने अब तक करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया है। साथ ही फंसे हुए लोगों के पास राहत सामग्री पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं। केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में कई अन्य राज्यों के भी लोगों के फंसे होने की खबर मिल रही है।
खबर मिली है कि झारखंड के जामताड़ा जिले के रहने वाले कई लोग यहां बाढ़ में फंसे हुए है। सरकार की ओर से अब तक 30 लोगों के फंसे होने की पुष्टि की गई है। जबकि स्थानीय विधायक का कहना है कि यह संख्या करीब 500 के करीब हो सकती है। ऐसे में फंसे हुए लोगों को बंचाने की गुहार लगायी जा रही है।
वहीं, केरल के बाढ़ ग्रस्त ओदपल्ली में ओडिशा के 130 मजदूरों के फंसे होने की खबर मिली है। ओडिशा सरकार ने 130 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी दी है। केरल के बाढ़ग्रस्त इलाके के लोगों की मदद के लिए केंद्र समेत कई राज्य सामने आ रहे हैं।
केरल में आई भीषण बाढ़ से चिंतित हूं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखण्ड सरकार की ओर से केरल सरकार को 5 करोड़ रु की आर्थिक मदद दी जा रही है। विपदा की इस घड़ी में झारखण्ड की सवा तीन करोड़ जनता केरल के लोगों के साथ खड़ी है। #KeralaFloods
— Raghubar Das (@dasraghubar) August 18, 2018




