- सरकार की योजना से किसान कितने खुश…?
आसिफ
सरिया(गिरिडीह): झारखंड राज्य पठारी इलाका होने के बावजूद यहाँ की 80% आबादी खेती पर निर्भर करती है। परंतु किसानों के बीच खेती संबंधी कई समस्याएँ आज भी आढ़े हाथ आती हैं।बावजूद खेती पर आश्रित किसान जैसे-तैसे कृषि कार्य में जुट गए हैं।
क्षेत्र में धान रोपनी के अनुकूल वर्षा नहीं होने के बावजूद कुछ किसान किसी न किसी जगह कुएँ, तालाब आदि से पानी की व्यवस्था कर धान रोपने में जुट गए हैं। जबकि अधिकतर किसान वर्षा की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं।
इधर किसानों की समस्या को देखते हुए झारखंड की रघुवर सरकार किसानों के प्रति इन दिनों काफी गंभीर है। सरकार के द्वारा नि:शुल्क फसल बीमा योजना प्रारंभ कर दी गई है। परन्तु पैक्स संचालकों ने बताया कि बीमा के समय ₹383 प्रति एकड़ किसानों को जमा करने होंगे। जिसे बाद में सरकार किसानों के बैंक खाते में वापस कर देगी। इस निर्णय से भी किसान ठगे महसूस कर रहे हैं।