आइसा का आंदोलन लाया रंग, खुला अतिरिक्त फ़ीस काउंटर

आसिफ


हजारीबाग रोड(गिरिडीह): सरिया कॉलेज सरिया में चल रहे एडमिशन व अन्य कार्यों को लेकर फ़ीस काउंटर में पिछले दिनों विद्यार्थियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। छात्र-छात्राओं को होने वाले इस परेशानियों को देखते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्राचार्य से आवेदन देकर शुल्क काउंटर बढ़ाने की मांग की थी।

छात्र एसोसिएशन की मांग को मद्देनजर रखते हुए प्राचार्य ने तत्काल कॉलेज में अतिरिक्त फ़ीस काउंटर की व्यवस्था करवाई है। जिससे छात्रों में खुशी है।

केंद्रीय टीम ने ग्राम स्वराज योजना का किया निरीक्षण

इस बाबत छात्र-संघ के पूर्व संयुक्त सचिव कुश कुमार कुशवाहा ने बताया कि पिछले वर्ष ही भूख हड़ताल के माध्यम से इस समस्या के लिए लड़ाई लड़ी गयी थी। उसके बाद नए भवन में फ़ी काउंटर का निर्माण शुरू हुआ। लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कहा कि कॉलेज की अन्य समस्याओं का अविलम्ब समाधान हो अन्यथा आइसा उग्र आंदोलन की दिशा में बढ़ेगी।

मौके पर अमन पांडेय, सज्जाद अंसारी, सोनल माथुर, दीपक मंडल, सुनील, दीपक रजक, पिंकू माण्डल, रूस्तम अंसारी, अयान अहमद, अर्जुन पांडेय, मयंक कुमार समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More