राष्ट्र में अनूठा है हजारीबाग की रामनवमी: जयंत

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड


हज़ारीबाग(झारखण्ड): केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री भारत सरकार सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सोमवार को अपने हजारीबाग डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद ने कहा कि हजारीबाग हमारी कर्म और जन्मभूमि है। हजारीबाग की रामनवमी ना केवल भारत में बल्कि संपूर्ण दुनिया में विख्यात है। हजारीबाग की रामनवमी की शुरुआत आज से 100 वर्ष पूर्व 1918 में हुई और निरन्त नई ऊँचाई छू रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म स्थली है। झारखंड के गुमला जिले के पालकोट में अंजन ग्राम में उनके अनन्य सेवक हनुमान का जन्म स्थली है। हजारीबाग और झारखंड का निवासी होने के नाते उनके अनन्य भक्त हनुमान की तरह हम लोग भी भगवान राम की सेवक बनेंगे। इसी आकांक्षाओं और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली एवं गुजरात स्थित अक्षरधाम मंदिर के तर्ज पर हजारीबाग में भी भगवान राम का विशाल मंदिर बनवाया जाएगा।


इस मंदिर का भव्य निर्माण के बाद में हजारीबाग रामगढ़ और आसपास के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं के दिव्य अनुभूति अनुभूति के लिए विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।


मंदिर में अभिषेक मंडप, सत्संग भवन, प्रसाद कक्ष, हजारीबाग के इतिहास को दर्शाने वाली प्रदर्शनी कक्ष, मनोरमउद्यान, पानी के सुंदर फव्वारे, सुंदर विद्युत साज सज्जा और विश्राम गृह शामिल होगा। सांसद ने मंदिर के निर्माण के लिए हजारीबाग एवं आसपास के जिलों के आम जनमानस से परस्पर प्रयास और आर्थिक निर्माण सामग्री और श्रमदान का सहयोग करने की अपील की है।

उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग में विकास के कई परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता एवं विश्वस्तरीय निर्माण गुणवत्ता को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। हजारीबाग में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अक्षय पात्र रसोईघर और प्रस्तावित हवाई अड्डे का निर्माण कार्य विश्वविख्यात इंजीनियर आर्किटेक्ट को दिया गया है।

मैं इन सभी परियोजनाओं के निर्माण में स्वयं से निगरानी रखता हूँ। किसी की तरह हजारीबाग के भव्य राम मंदिर परिसर का नक्शा संरचना निर्माण एवं वास्तुशिल्प का उत्तरदायित्व दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर बनाने वाले आर्किटेक्ट को दिया जाएगा, ताकि मंदिर की भव्यता और सभ्यता में कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा हजारीबाग की रामनवमी के शताब्दी वर्ष के विजय दशमी का अविस्मरणीय है, क्योंकि हिंदुत्व के कभी ना मिटने वाली आधारशिला आज रखी जा रही है। जिसके प्रभाव से हजारीबाग ना सिर्फ भारत में बल्कि पूरे विश्व पटल पर हिंदू हृदय सम्राट के रूप में देखा जाएगा।

उन्होंने हजारीबाग के विकास और उन्नति के पथ पर सदैव आगे बढ़ते रहने की कामना करते हुए सभी को रामनवमी की बधाई भी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष टुनु गोप, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक यादव सहित कई भाजपा के वरीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More