रामनवमी की झांकी, राम दरबार रहा आकर्षण का केंद्र

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हज़ारीबाग(झारखण्ड): प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी महापर्व पर सुंदर व आकर्षक झांकी निकाले गए। प्रखंड मुख्यालय पंचायत के कटकमसांडी सांडी के लखनु, चट्टी और बाझा पंचायत कें उरीदिरी के क्लबों ने प्रखंड क्षेत्र में रामनवमी की झांकी निकाली। बाझा पंचायत के उरीदीरी गांव स्थित शिव शक्ति क्लब ने राम दरबार की झांकी निकाली।
झांकी शाम 5:00 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलता रहा और सोमवार की सुबह झांकी का समापन हुआ। मुख्यालय क्षेत्र के उलांज नैनदोहर , बसंतपुर खरिका, हटकौना, नचले, शकरजा, अमरवा गांव के लोग भी अपने-अपने महावीर झंडे के साथ झांकी और जुलूस में शामिल हुए।
देर शाम शारदीय दुर्गा मंदिर कटकमसांडी में महावीरी झंडे के साथ पहुंचे। यहां रामभक्तों ने अपने अपने झंडे का मिलान किया। लोगों ने पारंपरिक हथियार, लाठी और भाले का आदि का करतब का प्रदर्शन किया। दूसरी ओर विजयादशमी पर को कटकमसांडी वासंतिक दुर्गापुर दुर्गा पूजा स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया।
कटकमसांडी पुलिस दल के थानेदार कामेश्वर कुमार के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद दिखे। रोमी और पेलावल में भी डीएसपी दिनेश गुप्ता और थाना प्रभारी अजीत कुमार, इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा रोमी पेलावल के जुलूस मार्गो में घूम-घूमकर जुलूस मार्गों का शहर का जायजा लिया।
सभी लोगों से मिलकर रामनवमी पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। जुलूस में दूसरे समुदाय के लोग भी शामिल होकर हौसला अफजाई किया।


