स्टेट टीम ने जमुआ और सदर प्रखंड का किया दौरा

मो. इक़बाल @ समृद्ध झारखण्ड


खरगडीहा(गिरिडीह): मनरेगा में गुड गवर्नेन्स के तहत आगामी 26 मार्च से 30 मार्च तक केंद्रीय टीम द्वारा झारखंड दौरा को लेकर शुक्रवार को स्टेट टीम द्वारा गिरिडीह जिले के सदर प्रखंड एवं जमुआ प्रखंड का दौरा कर मनरेगा के तहत बनाये जा रहे सिटिज़न इनफार्मेशन बोर्ड, सेवन रजिस्टर, दीवार लेखन, अभिलेख एवं जॉब कार्ड सत्यापन का जांच और निरीक्षण किया गया।

स्टेट टीम में रांची के नरेंद्र कुमार एवं दीपक कुमार एवं परियोजना पदाधिकारी गिरिडीह बसंत कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दीपक कुमार, भिखदेव पासवान, हीरो महतो, हेमलता कुमारी और सुरेन्द्र कुमार शामिल थे।


टीम का नेतृत्व कर रहे नरेंद्र कुमार और दीपक कुमार ने कहा कि आगामी 26 मार्च से 30 मार्च तक केंद्रीय टीम द्वारा गुड गवर्नेंस के तहत बनाये जा रहे सिटिज़न इंफोर्मेश बोर्ड, सेवन रजिस्टर, जॉब कार्ड वेरिफिकेसन, दिवार लेखन आदि का जांच करेंगे, जिसकी तैयारी को लेकर गिरिडीह जिले के जमुआ, गिरिडीह, धनवार और बिरनी प्रखंड के दो दिवसीये दौरा पर हमलोग हैं, कहा की आज शुक्रवार प्रथम दिन जिले के गिरिडीह और जमुआ प्रखंड का दौरा कर नामित पंचायतों का अभिलेख एवं सेवन रजिस्टर का जांच तथा सिटिज़न इनफार्मेशन बोर्ड, दीवार लेखन आदी का जांच किया।


टीम के सदस्य श्री नरेंद्र ने कहा कि पंचायतों में निरीक्षण के दौरान सिटिज़न बोर्ड में अधिकतर पंचायतों में गड़बड़ी देखी गई वही सेवन रजिस्टर और अभिलेख में दो दिनों के अंदर सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More