खोरीमहुआ अनुमंडल को अग्निशमक वाहन की मिली सौगात

हरिहर वर्मा
खोरीमहुआ(गिरिडीह): धनवार बाजार स्थित मुख्यमार्ग में झारखण्ड ग्रामीण बैंक से सटे प्रताप ऑटोमोबाईल दुकान के गोदाम में लगने के लगभग एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी और पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह के पहल पर खोरीमहुआ अनुमंडल को अग्निशमक वाहन मिली।
उद्घाटन कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यतिथि पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह व एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने विधिवत नारियल फोड़ व झंडा दिखा कर अग्निशमक वाहन का उद्घाटन किया। विदित हो कि खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही अगलगी की घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों व शहरी क्षेत्र में काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा था, जिससे लोगों में हतास देखी जा रही थी।
वहीं धनवार बाजार स्थित प्रताप ऑटोमोबाइल दुकान में लगी आग से व्यवसाई को लाखों की छति उठानी पड़ी, साथ ही लोगों में काफी दहसत का माहौल बन गया था। प्रशासन मूक दर्शक बन कर रह गया था।
ग्रामीणों के संघर्ष के बदौलत आग पर काबू पाया जा सका था। जबकि अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित प्रशासनिक स्तर के लोगों द्वारा जिला अग्निशमक कार्यालय को सूचना दिए जाने के दो घण्टे बाद अग्निशमन वाहन पहुँच सकी थी। दूरी के कारण घटनास्थल पर नही पहुँच पाना भविष्य में बड़ी घटना की आसंका को देखते हुए प्रशासन सहित पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह के प्रयासों से अग्नि कांड की घटना से महज पाँच दिन के अंदर खोरीमहुआ अनुमंडल अग्निशमक वाहन का मिल जाना बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है।
इस सम्बंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि पूर्व आईजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह का बड़पन है कि क्षेत्र के विकास को लेकर ऊँची सोच रखते है। यही वजह है कि इनके प्रयास से ही झारखण्ड के पहला खोरीमहुआ अनुमंडल है जिसे अग्निशमन वाहन मिल सका है। वही भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि इंसान को बेहतर समाज की कल्पना करने वालों के प्रयास से ही सफलता मिलती है।
खोरीमहुआ अनुमंडल सहित जिला में पहली बार हुआ है, जब सभी अधिकारी बेहतर समाज की सोच रखने वाले लोगों का जमावड़ा हुआ है। इससे निश्चित रूप से क्षेत्र की विकाश होगी। साथ ही प्रशासन को भी बताते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और पब्लिक के बीच के रिलेशनशिप समाज को नई ऊंचाई तक पहुँचाने में मददगार होती है। जरूरत है इसे कायम रखने की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी साजिद जफर, थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह, एएसआई पंकज सिंह, अजय सिंह, पुरुषोत्तम सिंह भाजपा जिला महामंत्री बंसत भोक्ता, जेवीएम प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री पवन साव, रामदेव सिंह, सुधीर कुशवाहा सहित धनवार उत्तरी मुखिया सहित कई नेता व ग्रामीण मौजूद थे।
जरुरत पड़े तो तुरंत संपर्क करें:
रामनाथ चौधरी प्रभारी प्रधान अग्निशमक
मोबाइल- 9279468953
दिनकर कुमार देव प्रधान अग्निशमक
मोबाइल: 9939602546
रामचंद्र राय प्रधान अग्निशमक
मोबाइल: 9006978253
रोबेट रवेस चालक अग्निशामक
मोबाइल: 7677397267


