झारखण्ड वासियों को जब भी जरूरत पड़े मुझे जरूर याद करें: डॉ मंजू

हरिहर वर्मा
खोरीमहुआ(गिरिडीह): कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिल्ली में हो रहे केंद्रीय अधिवेशन में भाग लेने पहुँची केंद्रीय सदस्य सह जिला महामंत्री डॉ. मंजू कुमारी ने रविवार को गिरिडीह सहित पूरे झारखण्ड से जाकर दिल्ली में वर्षों से रह रहे लोगों से झारखण्ड युवा मंच के माध्यम से मिलकर खैर-खबर ली। लोगों के समस्याओं से अवगत हुई। साथ ही डॉ. मंजू ने झारखण्ड युवा मंच के पदाधिकारी सहित सभी सदस्यों के द्वारा मिले सम्मान को कभी नही भूलने वाली बात कही। कहा कि दिल्ली में आकर घर से दूर होने का एहसास नही हुआ, हमें लगा मैं गिरिडीह में ही हूँ। यहाँ रह रहे सभी झारखण्ड वासियों को जब भी जरूरत पड़े हमे जरूर याद करें।
बाहर रह कर भी महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब मुक्त समाज बनाने जैसे कार्यों को किये जाने पर झारखण्ड युवा मंच को बधाई दी। जबकी झारखण्ड युवा मंच के अध्यक्ष सुनील वर्मा ने डॉ. मंजू की सराहना करते हुए कहा कि झारखण्ड प्रदेश की पहली महिला नेत्री है जिन्होंने दिल्ली के नया बाजार में झारखण्ड युवा मंच के माध्यम से झारखण्ड वासियों से मिलने और खैर मकदम जानने का प्रयास किया। इसके लिए झारखण्ड प्रदेश के युवा सहित सभी परदेशी आभारी रहेगा। समाज सेवी सह झारखण्ड युवा मंच के सचिव बैजनाथ वर्मा ने झारखण्ड की बेटी कह कर सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की सेवा समर्पण और त्याग की भावना से समाज सेवा करने वाली डॉ. मंजू हम जैसे गरीब परदेशियों से मिली, इसके लिए आभारी है।
उक्त बातों की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी बीरेंद्र कुमार निराला ने कहा कि झारखण्ड युवा मंच के स्वागत कार्यक्रम में पहुँचे सैकड़ों लोगों ने डॉ. मंजू को फूल मालाओं से स्वागत किया और पुनः आने का निमंत्रण दिया। इस दौरान दिल्ली में कार्य कर रहे क्रमशः अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा करिहारी, सचिव बैजनाथ प्रसाद वर्मा मानिकबाद, वीरेंद्र कुमार निराला करिहारी, विनोद साव पिहरा, नरेश वर्मा खोरीमहुआ, वीरेंद्र कुमार वर्मा करिहारी, सुमन कुमार साव गावां, नरेश वर्मा बम्बरी, बिनोद वर्मा बम्बरी, द्वारिका मंडल रेम्बा, अजय मंडल रेम्बा, अंकित मंडल रेम्बा, अनिल मंडल रेम्बा, शिवलाल महतो गुंडरी, मुकेश कुमार वर्मा कोड़ाडीह, बबलू मिश्रा बेरिया, लक्ष्मण कुमार बेरिया, पिंटू कुमार मिश्रा, राहुल कुमार वर्मा माणिकबाद, रामधनी साव कहवाई, उमेश कुमार साह कहवाई, अरविंद कुमार साह कहवाई, विकास कुमार वर्मा खोरीमहुआ, सहदेव वर्मा खोरीमहुआ, चंद्रशेखर साहू कहवाकला, सुधीर यादव मालडा, राजू मंडल चुंगलो, पिंटू कुमार तारा, सुबोध कुमार जमुआ, रंजीत कुमार वर्मा करिहारी, राजकुमार साव कहवाई, बबलू साव कहवाई, उमेश साव कहवाई
सहित गिरिडीह- कोडरमा जिला के सभी उपस्थित सदस्यों ने केंद्रीय कांग्रेस कमिटी के केंद्रीय सदस्य बनाए जाने को लेकर बधाई और शुभकामनाएं दी।


