हिन्दू नववर्ष सह चैत्र नवरात्रि आते ही लोगों में दिखा उत्साह

हरि ॐ


धनवार(गिरिडीह): धनवार प्रखंड़ क्षेत्र के नावागढ़ चट्टी में हिन्दू नववर्ष सह बसंती पूजा को लेकर बच्चों, नवयुवकों, महिलाओं और बुजुर्गो में काफी हर्ष और उत्साह देखा गया। हिन्दू नववर्ष की तैयारी को लेकर मुख्य रूप से नौजवानों की टोली जहाँ पिछले कई दिनों से भगवा झण्ड़ो से पूरे गाँव को पाटने में लगी हुई थी।


हिन्दू नव वर्ष का स्वागत पूरे गाँव को भगवा झंडो से पाटकर किया गया, जो अद्भूत मनोरम दृश्य का रूप धारण किया । दूसरी तरफ नवरात्रि का प्रारंभ होने से मंत्रोच्चारण और भक्तिमय के गीतों के द्वारा आसपास का इलाका गूंज उठा।


बता दें कि किशोर भारतीय संघ नावागढ़ द्वारा वर्षों से चैत्र नवरात्र के अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही नाट्य कार्यक्रम का भी मंचन किया जाता है। ऐसे में इस वर्ष भी नाट्य कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कलाकारों ने जोरदार तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। जिसकी धमाकेदार प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएगी।

वहीं मंदिर परिसर में लगने वाले भव्य मेलें में आसपास से ही नहीं बल्कि दूर- दराज से हजारों लोग माँ से दर्शन करने और मेले का लुत्फ लेने पहुँचते हैं, जो आयोजन में चार चाँद लगा देता है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More