पहली बार इराक के लिए रवाना, ख़ुशी का माहौल

मो. इक़बाल


खरगडीहा(गिरिडीह): मंगलवार को जमुआ प्रखंड के मगहा खुर्द निवासी हाजी मुफीद अहमद के नेतृत्व में ग्यारह सदस्यीय टीम विदेश के बगदाद शरीफ (इराक) के लिए रवाना हुए। इस बाबत जायरीन हाजी मुफीद ने कहा कि बगदाद शरीफ एवं इराक में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों ज़्यारत का मोकामात है जिसका हम सभी उस मोकामत पर अपनी हाज़री दूंगा। उन्होंने कहा की कर्बला शरीफ भी वहीं है, इसके अलावे पिराने पीर रौशन जमीर हज़रत अब्दुल कादिर जिल्लानी, नवासए राशूल इमामे हुसैन रजी, हज़रते जुन्नैद बगदादी के अलावे इराक और बगदाद शरीफ के मोख्तसलिफ़ मक़ामात पर विभिन्न बुजुर्गाने दिन लेटे हुए हैं उन सभी के दरगाहों पर भी हम सभी की हाज़री होगी।

जानकारी के मुताबिक हाजी मुफीद का ये पांचवां सफर है पूर्व में दो बार हज, दो बार उमरा के अलावे ये पांचवां सफर इराक का है। ज्ञात हो कि जमुआ प्रखंड से ये पहली बार इराक जा रहें है। उक्त लोगों को इराक जाने से आप अवाम में खुशी की लहर है।

इराक जाने वालों में मुख्य रुप से जिले के विभिन्न प्रखंडों के 11 लोग शामील हैं क्रमशः पीरेतरीकत शुफी अहसानुलकादरी, मो.कुर्बान, मो.शमशुद्दीन, अशगर अली, मो.फारूक, मो.लतीफ, सुलेमान अंसारी, जमीर, अली हुसैन हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More