मूल्य के बदले सिर्फ आश्वासन ही मिला: पैक्स अध्यक्ष

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): जिला के तमाम पैक्सों में धान बेचने वाले किसानों को अब तक उसका समर्थन मूल्य प्राप्त नहीं हुआ है। जिससे किसान आक्रोशित हैं। वहीं सरकार व अधिकारियों की इसे ढुलमूल नीति के विरोध में लोग सड़क पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उक्त बातें गिरिडीह जिला के पैक्स अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष 2017 दिसंबर में जिले के विभिन्न पैक्सों के माध्यम से किसानों ने सरकार को अपना धान बेचा। परंतु उसका समर्थन मूल्य के बदले में सिर्फ आश्वासन ही मिला है। जिससे किसान मायूस है वहीं उन्होंने कहा कि गांव के किसानों के पास धान के अलावे आजीविका का कोई अन्य साधन नहीं है।धान बेच कर ही वे अपने बच्चों शिक्षा-दीक्षा, विवाह कार्य तथा आजीविका चला पाते हैं। परंतु समय पर उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे उनके बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। साथ ही महाजनों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में भी गिरिडीह जिला के कई किसानों के धान का समर्थन मूल्य अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांवाँ प्रखंड के तीन पैक्सों द्वारा खरीदा गया धान का परिवहन नहीं हो पाया है। जिससे समिति को 5000 क्विंटल धान का नुकसान होने की उम्मीद है। धान सड़ने के कगार पर हैं ।उन्होंने जिला अधिकारी से मांग किया है कि ऐसे बेपरवाह परिवहन अभिकर्ता को अविलंब हटाकर नए परिवहन कर्ता को इसकी जिम्मेवारी सौंपी जाए ताकि धान का उठाव पैक्स से हो सके।

नुकसान से बचा जा सके। पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि यदि जिला प्रशासन किसानों के धान के समर्थन मूल्य का भुगतान अविलंब नहीं करती है तथा गांवाँ प्रखंड परिवहन अभिकर्ता को नहीं हटाती है तो किसान वाध्य होकर सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More