कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ और संस्कार महोत्सव का शुभारंभ

राजेश मेहता


डोमचांच: अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला कोडरमा के तत्वधान में डोमचांच बालिका उच्च विद्यालय में श्रद्धा संवर्धन गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव का शुभारंभ मंगल कलश सह शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सूबे के शिक्षा मंत्री नीरा यादव, जिप सदस्य शांतिप्रिया, मुखिया संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू, आईटी सेल के  जिला संयोजक सुदेश मोदी, उमेश वर्मा सहित 551 महिलाओं ने कलश के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुई।

शोभा यात्रा डोमचांच के बालिका उच्च विद्यालय से प्रांरभ किया गया जो शहीद चौक, टैक्सी स्टैंड, महेशपुर चौक, ग्यारह नंबर चौकी से होते हुए शिवसागर तालाब पहुँच कर तालाब से जल उठाया गया।

वहीं महेशपुर चौक पर गर्मी को देखते हुए समाजसेवी पप्पू मेहता के द्वारा शरबत की व्यवस्था की गई। कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को शरबत पिलाने में उपस्थित महेंद्र मेहता, रवि शर्मा, केदार ठाकुर, डॉ मुनेश्वर ठाकुर, रमेश कुमार, रोहित कुमार माया, अशोक मेहता, संदीप हजाम, आजसू नेता रोहित कुमार वहीं यज्ञ में दूर दराज से हेलो अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार प्रेम पूजा पंडित श्रीराम शर्मा आचार एवं मां भगवती शर्मा के द्वारा यज्ञ शुभारंभ किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More