गिरिडीह: गायत्री महायज्ञ को लेकर ध्वजा रोहण

रघुनन्दन


द्वारपहरी(गिरिडीह): अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 17 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय एक सौ आठ कूण्डीय गायत्री महायज्ञ को लेकर रविवार को सनातन धर्म के नियमाकूल वैदिक मंत्रोचारण कर व माता गायत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वारपहरी में ध्वजा रोहण किया गया। गायत्री परिवार के जिला ट्रस्टी कामेश्वर सिंह ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाली इस महायज्ञ में जिले ही नहीं बल्की पुरे राज्य से लोगों का जुटान द्वारपहरी में होगा। जहां आने वाले हर भक्त प्रेमियों को भोजन व रहने की व्यवस्था की जा रही है।

मौके पर परिवार के किशुन महतो, हरिहर मंडल, हरिहर महतो, मुखिया धनोखी महतो समेत सैकडों भक्त प्रेमी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More