महिलाएं स्वावलंबी बनेगी, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी: संजय

आसिफ


सरिया(गिरिडीह): वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग झारखंड के तत्वाधान में हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के निर्देशानुसार बगोदर वन प्रक्षेत्र कार्यालय सरिया परिसर में शनिवार को दो दिवसीय चूड़ी निर्माण प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार, वन संरक्षक संजीव कुमार और वन क्षेत्र पदाधिकारी सुशील सोरेन ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में बगोदर और गोमिया के 75 महिलाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। जिसमें लाह स्वयं सहायता समूह के महिलाओं को बतौर प्रशिक्षक कुंती लोहार ने लाह से चूड़ी निर्माण करने संबंधित कई प्रकार से प्रशिक्षण दिया। सभी ट्रेनी महिलाओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संजय कुमार ने कहा कि इस प्रशिक्षण से महिलाएं स्वावलंबी बनेगी जिससे घर परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकेगी। वहीं श्री कुमार ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी का प्रमुख कारण महिलाएं घर से बाहर काम नहीं करतीं सिर्फ गृहिणी बन कर रह जाती हैं। जिसके कारण आय के स्रोत नहीं बन पाते। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं कुटीर उद्योग के रूप में लाह से चूड़ी का निर्माण करती हैं तो उनके घरेलू वातावरण में आमूलचूल परिवर्तन होगा। वहीं उन्होंने बताया कि इन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का बैंक खाता भी खुलवाया गया है जिसमें आपसी सहयोग से बचत भी हो सकेगा जो 1 दिन पूंजी का काम करेगा।

मौके पर वन परिसर पदाधिकारी पुरुषोत्तम पांडेय, भोला महतो, खीरो धोबी, चंदन कुमार, पल्लवी कुमारी, इंदु कुमारी, सरिता कुमारी, उदय सोमनाथ, अजीत कुमार, रवि कुमार, चंदन कुमार, विकास कुमार, डिलो रविदास, भुवनेश्वर मंडल, मुकेश कुमार, अमन राज सहित काफी संख्या में वनरक्षी व प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More