मंत्री की सकारात्मक वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त

रांची: झारखंड राजस्व सेवा संघ सीआई (अंचल निरीक्षक) ने आज से अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। झारखंड मंत्रालय में राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी और सचिव के के सोन के साथ हुई सकारात्मक वार्ता के बाद अंचल निरीक्षकों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

वहीं दूसरी तरफ राजस्व कर्मचारियों ने अपने हड़ताल को जारी रखा है। वार्ता के बाद राजस्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज अंचल निरीक्षकों के साथ सफल वार्ता हुई जिसके बाद उनकी दो मांगे प्रोन्नति और राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट पर सहमति बनी है।

वहीं राजस्व कर्मचारियों के साथ वार्ता असफल रही। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मचारी अपने हड़ताल पर बने हुए है। लेकिन सरकार ने सभी जिला उपायुक्त को कहा है कि वे जनता के काम को न रोके। जरूरत पड़ने में नवनियुक्त उप निरीक्षकों, ग्राम सेवकों से काम लें।

राजस्व मंत्री ने कहा कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल के दौरान काम में बाधा पहुचाने की कोशिश या फिर कोई जरूरी कागजात कार्यालय को सुपुर्द नही करता है तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी राजस्व कर्मचारियों को काम पर लौटने की बात कही। राजस्व सेवा संघ के अध्यक्ष संतोष शुक्ल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक आश्वाशन दिया है जिसके बाद राज्य भर के सभी 188 अंचल निरीक्षक शुक्रवार से काम पर लौट रहे है। उन्होंने कहा कि जनता के काम पर कोई रुकावट नही होगी। अंचल निरीक्षक सभी कामों को जल्द निपटाने का प्रयास करेंगे। बैठक में सचिव के के सोन, राजस्व सेवा संघ के प्रतिनिधि, राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More