राम भरोसे शिक्षा हमारी.., बीडीओ ने किया निरीक्षण, शिक्षक को नहीं पता राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम की नहीं जानकारी

धीरज शर्मा

रांची: हमारे बच्चों को कैसी शिक्षा मिल रही है इसके बारे में इस रिपोर्ट के जरिए जाना जा सकता है। झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखण्ड क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के लिए नियुक्त शिक्षकों को देश के राष्ट्रपति और झारखण्ड राज्य के राज्यपाल का नाम नहीं मालूम है। तो बच्चों का भविष्य कैसा रहेगा…? सहज अंदाज लगाया जा सकता हैं।

गुरुवार को बिरनी बीडीओ संदीप मधेशिया बंगराकला पंचायत के मनिहारी और असनासिंघा विद्यालय पहुंचे थे। बीडीओ के पहुंचते ही विद्यालय के शिक्षकों के बीच खलबली मच गई। वहीं असनासिंघा विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को बीडीओ ने देश का राष्ट्रपति और राज्यपाल का नाम पूछा तो एक भी शिक्षक ने राष्ट्रपति और राज्यपाल का नाम नही बता पाया।

इस संबंध में बीडीओ मधेशिया ने बताया कि बहुत दुःख की बात है, विद्यालय के शिक्षक नराजुल अंसारी और कौलेश्वर पासवान को राष्ट्रपति और राज्यपाल का नाम नही पता है! अगर शिक्षक को जानकारी नही है तो बच्चों को क्या रहेगा?

वहीं बीडीओ ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिहारी का भी जांच किया लेकिन विद्यालय के बच्चे एक भी प्रश्न का जवाब नहीं दे पाया। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि जब विद्यालय के शिक्षक को जानकारी नही होती हैं तो बच्चे क्या सीखेंगे बहुत दुःखद की बात है। बीडीओ ने कहा कि मामले को लेकर शिक्षकों पर कार्यवाई को लेकर डीसी को पत्र लिखा जायेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More