पप्पू पाण्डेय
सरिया(गिरिडीह): थाना क्षेत्र के अमनारी बिरहोर कॉलोनी के समीप तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराया। जिससे बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार सरिया स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि सरिया थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी विकास रविदास (उम्र24) पिता सुंदर दास जो अपना ससुराल से वापस चौधरीडीह आ रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह असंतुलित हो गया और पेड़ से जाकर टकराया।
घटना की सूचना मिलते ही आजसू नेता विरेंद्र यादव उक्त स्थल पर पहुंचे और घायल युवक वीरेंद्र दास को प्राथमिक उपचार के लिए सरिया स्वास्थ्य केंद्र सरिया लाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया।