अभिषेक सहाय
गिरिडीह: डीएभी नेशनल स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर लेवल में बीएनएसडीएवी का जलवा सभी खेलों में बरकरार रह रहा है। बता दें की सीसीएल डीएवी में आयोजित कराटे टूर्नामेंट में बीएनएस के छात्र- छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच करण कुमार के नेतृत्व में सीसीएल डीएवी में कराटे खेलने गई टीम का बॉयज ग्रुप 4 गोल्ड 3 सिल्वर एक ब्रांच मेडल झटक लिया।
वहीं पहली बार कराटे खेल में भाग ले रही गर्ल्स ग्रुप ने 4 सिल्वर और 5 ब्रोंज मेडल को अपने नाम किया। इस तरह छात्राओं ने कराटे प्रतिस्पर्धा में पहली बार भाग लेकर कुल 9 प्रतिभागियों ने 9 मेडल प्राप्त किया। जबकि 10 छात्रों में से कुल 8 ने 4 गोल्ड सहित कुल 8 मेडल के साथ- साथ विनर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। इस बाबत कराटे कोच सेंसई करण कुमार ने कहा कि डीएवी के प्राचार्य पी हाजरा की दृढ़ इच्छा शक्ति से ही यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन में आने वाले वक्त में यहां के बच्चे कराटे में और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।