मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दादा शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपने दादा एवं अमर शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर रामगढ़ जिले के लुकैयाटांड (नेमरा) स्थित शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अमर शहीद सोबरन सोरेन के आदर्शों और संघर्षों को याद किया।


