मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिख समाज के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व में सम्मिलित होने के लिए किया आमंत्रित

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिख समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गुरु नानक देव जी की जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
प्रकाश पर्व कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर 2026 को रांची के पी.पी. कंपाउंड स्थित श्री गुरु नानक स्कूल में होगा।
मुख्यमंत्री से मिलने वालों में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारू, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव \ गगनदीप सेठी, गुरु गोविंद सिंह स्कूल के सचिव \ रंजीत सिंह हैप्पी, पार्षद परमजीत सिंह टिंकू, झारखंड सिख फेडरेशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, गुरुनानक हॉस्पिटल के सदस्य राजदीप सिंह ऋषि, प्रोफेसर हरविंद्र वीर सिंह, जशपाल सिंह पंधेर, सरदार ध्यान सिंह और हरजीत साह सिंकी उपस्थित रहे।


