अनीता अग्रवाल
लोहरदगा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्यता अभियान एमएलए महिला कॉलेज में परिषद की नगर अध्यक्ष छवि कुमारी सिंह की अगुवाई में चलाया गया। इस दौरान महिला कॉलेज की सैकड़ों छात्राओ ने विद्यार्थी परिषद के नीति सिद्धान्तों व छात्र हित की सोच से प्रेरित होकर अभाविप की सदस्यता ग्रहण किया।
इधर बीएस कॉलेज लोहरदगा में भी सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई अभियान चलाकर कॉलेज केंपस की साफ सफाई की गई। मौके पर बीएस कॉलेज के प्राचार्य लोहरा उरांव, प्रोफेसर शशि गुप्ता, परीक्षा विभाग के नइम खान और अभाविप के नगर अध्यक्ष छवि कुमारी सिंह, उपाध्यक्ष सुनीता भद्रा, नगर मंत्री अनुज कुमार, सह मंत्री सत्यम कुमार, रोशन कुमार, लोकेश कुमार, धन कुमार, कंचन गोयल, ममता सिंह, अनूप देव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।