Koderma News: छठ पर्व से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

विधायक डॉ नीरा यादव।

कोडरमा: विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने छठ त्योहार शुरू होने से पहले सभी छठ घाटों को ठीक कर साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। विधायक डॉ नीरा यादव ने इस संबंध में कोडरमा उपायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि लोक आस्था का महान पर्व छठ करीब है और कोडरमा जिले के सभी इलाकों में यह पर्व बड़े धूमधाम व परंपरागत रूप से मनाया जाता है। विदित हो कि इस साल बारिश अधिक हुई है और सभी तालाब, पोखर आदि पानी से भरे हुए हैं।

ऐसे में छठ पर्व के मद्देनजर सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के सभी एहतियात उपाय करने की आवश्यकता है, साथ ही गोताखोर की तैनाती भी करना जरूरी है। विधायक डॉ नीरा यादव ने छठ पर्व के मद्देनजर सभी घाट, तालाब, पोखर की साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर डलवाने के साथ ही बेरिकेडिंग, गोताखोर की व्यवस्था करने को कहा है ताकि छठ महापर्व में व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। साथ ही सभी चौक चौराहों पर खराब पड़े लाइट को भी दुरुस्त करने को कहा है।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More